भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिनर ने भारत के लिए कुल 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 25 अगस्त को आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे।
उत्तर प्रदेश टी20 लीग में किया संन्यास का एलान
उत्तर प्रदेश टी20 लीग के दौरान शनिवार रात 38 वर्षीय कर्ण शर्मा ने संन्यास का फैसला किया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 25 अगस्त को आखिरी बार मैच खेलने उतरेंगे। वह कानपुर सुपरस्टार्स टीम में शामिल हैं, जिनका 25 अगस्त को मेरठ मावेरिक्स से मुकाबला है।
कर्ण ने कहा, “अब मैं संन्यास ले रहा हूं। मैं बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र प्रदेश, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और अपने परिवार के साथ हर उस शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे सफर में मेरा साथ दिया।”
भारत के लिए ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर
कर्ण शर्मा ने भारत के लिए अपना एकमात्र टेस्ट दिसंबर, 2014 में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले उस मैच के बाद उन्हें फिर मौका नहीं मिला। उस टेस्ट में कर्ण ने दोनों पारियों में 4 विकेट लिए थे।
वनडे में उन्होंने नवंबर, 2014 में डेब्यू किया था और उसी महीने अपना आखिरी वनडे भी खेला। 2 वनडे मैचों में उनके नाम कोई विकेट नहीं रहा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर, 2014 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, जो उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच भी साबित हुआ। एक T20I में उनके नाम 1 विकेट है।
घरेलू क्रिकेट और IPL में भी रहा लंबा सफर
कर्ण शर्मा ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों की 148 पारियों में 270 विकेट लिए। लिस्ट ए के 123 मैचों में उनके नाम 153 विकेट हैं। 191 टी20 मैचों में उन्होंने 168 विकेट लिए। इसके अलावा IPL में 4 टीमों (RCB, SRH, MI और CSK) के लिए कुल 90 मैच खेले, जिनमें 83 विकेट लिए।
10 प्वाइंट में कर्ण शर्मा का क्रिकेट करियर
- कर्ण शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया।
- उनकी उम्र 38 वर्ष है।
- वह भारत के लिए कुल 4 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।
- 25 अगस्त को वह आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे।
- वह कानपुर सुपरस्टार्स टीम का हिस्सा हैं।
- 25 अगस्त को कानपुर सुपरस्टार्स का मुकाबला मेरठ मावेरिक्स से है।
- कर्ण ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला।
- उन्होंने 2 वनडे और एक T20I मुकाबला खेला।
- 97 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 270 विकेट लिए।
- IPL में RCB, SRH, MI और CSK के लिए 90 मैचों में 83 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






