HomePoliticalशानदार जीत पर सरिता आर्य ने अजय भट्ट को दी बधाईया

शानदार जीत पर सरिता आर्य ने अजय भट्ट को दी बधाईया

नैनीताल खबर संसार.नैनीताल उधमसिंह नगर से अजय भट्ट की शानदार जीत पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने उन्हें बहुत बहुत बधाईया दी है और साथ ही प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा इस बम्पर जीत का श्रेय मोदी जी और धामी जी के साथ अजय भट्ट जी की मेहनत को भी जाता है विधायक सरिता आर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट जी की तेज तर्रार कार्यशैली में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया है।

शानदार जीत पर सरिता आर्य ने अजय भट्ट को दी बधाईया

उन्होंने कहा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट  के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री अजय कुमार जी के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है।इसके साथ ही अगर बात करें नैनीताल विधानसभा में जीत की तो इसके लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण क्षीर्ण 60 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.