HomeNationalसंसद में बोले राहुल गांधी, 'इंडिया गठबंधन गुजरात में BJP को हरा...

संसद में बोले राहुल गांधी, ‘इंडिया गठबंधन गुजरात में BJP को हरा देगा’

जुलाई को संसद सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन गुजरात में बीजेपी को हरा देगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को डराने-धमकाने की राजनीति करती है। लेकिन देश की जनता अब बीजेपी से डरने वाली नहीं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। भोजनावकाश के बाद रायबरेली से कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी जब सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो कई मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने धन्यवाद प्रस्ताव की आड़ में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को डराने का काम करती है।

राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में बीजेपी इसी नीति के चलते हारी। क्योंकि उसने वहां की जनता को डराने-धमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब बीजेपी की राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है। कांग्रेस नेता ने भरे सदन में कहा कि इंडिया गठबंधन गुजरात में बीजेपी को हरा देगा।

अयोध्या में गरीब लोगों के छोटे-छोटे घर उजाड़ तर जनता को बेघर कर दिया गया

राहुल गांधी ने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट बना तो वहां के लोगों की जमीन छीन ली गई। लेकिन किसी को भी आजतक मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या में गरीब लोगों के छोटे-छोटे घर उजाड़ तर जनता को बेघर कर दिया गया। इतना ही नहीं जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो देश के तमाम रईसों को तो वहां बुलाया गया, लेकिन अयोध्या की जनता को डरा-धमकाकर इस कार्यक्रम से दूर रखा गया।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सिर्फ डर पैदा करने का काम करती है। किसानों में, मजदूरों में, अग्निवीरों में, मणिपुरी में यहां तक कि खुद बीजेपी के अंदर डर है, भय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता खुलकर बोल नहीं सकते।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हिंसा और नफरत फैला रही है तथा पिछले 10 वर्षों से संविधान और भारत की अवधारणा पर सुनियोजित ढंग से हमला किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में संविधान और भारत की अवधारणा पर सुनियोजित ढंग से हमला किया गया है… संविधान और भाजपा के विचारों का विरोध करने वाले करोड़ों लोगों पर हमला किया गया है। कई लोगों पर निजी तौर पर हमला किया गया। कई नेताओं को जेल में डाला गया। हमारे एक नेता अभी जेल से बाहर आए और एक नेता जेल में हैं।’

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.