spot_img
spot_img
HomePoliticalदीपक बोले लोगों की समस्या को समझने रात्रि दस बजे फील्ड में...

दीपक बोले लोगों की समस्या को समझने रात्रि दस बजे फील्ड में व्यक्तिगत रूप से जाऊँगा

खबर संसार हल्द्वानी.लोगों की समस्या को समझने रात्रि दस बजे फील्ड में व्यक्तिगत रूप से जाऊँगा. डीएम और आयुंक्त को वाट्सप से जानकारी भेजी जा रही है उक्त बात कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने खबर संसार से खास बात में कही साथ ही प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए जिसमे उन्होंने देवखड़ी प्रकार्तिक नाले में अवैध निर्माण की अनुमति पूर्व में प्रदान की थी और प्रकार्तिक नाला बंद कर दिया जो की आज भी रेवन्यू नेक्शे में दर्ज है का पानी नहर में मिला दिया जिससे लालकुआँ विधान सभा क्षेत्रों जैसे कि मोतीनगर, गोरापड़ाव आदि क्षेत्रों में भारी तभाई मचा रहा है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है जो पहले कभी नहीं आता था उसे छिपाने के लिए देवखड़ी नाले का पानी नहर में मिला दिया जिससे लोग प्रशासन के इस तरह की कार्यशैली से परेशान हैं.

दीपक बोले लोगों की समस्या को समझने रात्रि दस बजे फील्ड में व्यक्तिगत रूप से जाऊँगा

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रशासन का यह कार्य गैरकानूनी है प्रकार्तिक नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बजाए उसका पानी नहर में विलय कर दिया गया जिससे लालकुआँ विधान सभा के अन्तर्गत क्षेत्र में भारी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।बल्यूटिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देवखड़ी प्रकार्तिक नाले को राजस्व नक्शे के अनुसार व्यवस्थित नहीं किया गया तो वो लालकुआँ विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.