HomeSportमिस्ट्री गर्ल को हार्दिक पांड्या ने लगाया गले तो पत्नी नताशा ने...

मिस्ट्री गर्ल को हार्दिक पांड्या ने लगाया गले तो पत्नी नताशा ने किया एैसे रिएक्ट

हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक के बीच काफी समय से कुछ मतभेद चल रहे हैं। करीब 6 महीने से दोनों में से कोई भी एक साथ नहीं था। खबरों का बाजार गर्म है क्योंकि दोनों के तलाक की अफवाहें लगातार फैल रही हैं। उनके बीच यह अंतर क्यों है? फैंस भी जानना चाहते हैं।

हालांकि, दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। खबर है कि हार्दिक की जिंदगी में एक नया प्यार आ गया है, जो एक बार फिर नताशा से उनके तलाक की खबर लेकर आया है। जब हार्दिक मिस्ट्री गर्ल के साथ हंसते हुए पोज दे रहे थे, तो नतासा स्टेनकोविक खुद को रोक नहीं पाईं। हार्दिक की मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो सामने आने के बाद नताशा ने इस तरह दिया रिएक्शन!

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के तलाक की अफवाहों के बीच नताशा ड्राइविंग सीखने और जिम जाने में व्यस्त हैं। नताशा सोशल नेटवर्क पर बहुत सक्रिय हैं और हमेशा इंस्टा स्टोरीज़ पर अपने इंप्रेशन साझा करती हैं। जहां हार्दिक ने मिस्ट्री गर्ल के साथ हंसते हुए पोज दिए, वहीं नताशा ने कुछ शेयर किया, जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया कि नताशा का दिल टूट गया है।

वीडियो में नताशा हवा में गिटार बजाते नजर आ रही

हार्दिक संग मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सामने आने के बाद नताशा का क्रिप्टिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नताशा हवा में गिटार बजाते नजर आ रही हैं। साथ ही में वह अपने जिम में आईने के सामने गाना गा रही है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हर चीज से प्यार करो, लेकिन भगवान को मत खो।’ वहीं, दूसरे वीडियो में वह एंडी ग्रामर के ‘डोंट गिवअप ऑन मी’ गाने को गाती सुनाई दे रही हैं।

आपको बता दें कि हार्दिक की हाल ही में जिस मिस्ट्री गर्ल के साथ सोशल मीडिया तस्वीरें सामने आईं। उनका नाम प्राची सोलंकी है। प्राची सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। प्राची ने भी तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘फैन गर्ल मूमेंट।’ इस कैप्शन से हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक फैन है। वहीं, कुछ उन्हें शादी करने का सलाह दे रहे हैं। प्राची ने सिर्फ हार्दिक के साथ ही नहीं, उनकी भाभी पंखुड़ी और भाई क्रुणाल के साथ भी फोटोज शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.