डाॅन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हिम्मतपुर चैम्वाल, बेरीपड़ाव, मोटाहल्दू में वर्ष 2024-25 की विद्यालय कैबिनेट का गठन रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रारम्भ हुआ। विद्यालय की चेयरपर्सन आरती बिष्ट ने विद्यालय की कैबिनेट को शपथ दिलाई एवं उनको विद्यालय में होने वाले क्रियाकलापों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के हेड बाॅय दिक्षान्त पवार एवं हेड गर्ल लवी पाण्डे को शेशे एवं बैच पहनाकर विद्यालय चेयरपर्सन आरती बिष्ट एवं प्रधानाचार्या विनीता श्रीवास्तव ने उन्हे इस पद पर चुने जाने पर बधाई दी। विद्यालय कैबिनेट में बैन्ड की धुन पर मार्च पास्ट किया एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं में जोश भर दिया। श्रीमती आरती बिष्ट ने बच्चों को उनकी नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ समानता का सही अर्थ व आगे बढ़ने की क्षमता को विकसित करने का संदेश दिया।
दिक्षान्त पवार हेड बाॅय एवं लवी पाण्डे हेड गर्ल बनी
इनके अलावा इस वर्ष विद्यालय डिप्टी हेड बाॅय वंशराज सिंह एवं डिप्टी हेड गर्ल मानसी काला, स्पोस्टर्स कैप्टन धु्रव शर्मा एवं वाइस स्पोस्टर्स कैप्टन दिव्या बिष्ट, कल्चरल सैकेट्ररी र्मिनाल सिजवाली, विद्यालय रीप्रेजेन्टेटिव आस्था शर्मा बनी एवं हैबिसकस हाउस के कैप्टन र्कीतार्थ मिश्रा, वाइस कैप्टन रेनू पाण्डे, स्पोटर्स कैप्टन रक्षित पाण्डेर्, ओकिड हाउस के कैप्टन करन कपकोटी, वाइस कैप्टन जाहन्वी जग्गी, स्पोटर्स कैप्टन भूपेश पाण्डे, रोजा हाउस के कैप्टन रूद्रांश कविदयाल, वाइस कैप्टन सलोनी सुयाल, स्पोटर्स कैप्टन सिद्वान्त तिवारी, एवं सनफलार हाउस के कैप्टन राहुल चैबे, वाइस कैप्टन हर्षिता दुम्का, स्पोटर्स कैप्टन सौरव पाण्डे बने।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक चन्द्रिका जोशी, प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, चेयरपर्सन आरती बिष्ट तथा प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव और शिक्षक वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका डाॅ0 मोयना साबरी एवं छात्रा भूमिका बिष्ट एवं कीर्ति पाण्डे ने किया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
