HomeTech & AutoVida इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये धांसू फीचर बना देगा आपकी लाइफ आसान

Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये धांसू फीचर बना देगा आपकी लाइफ आसान

Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये धांसू फीचर बना देगा आपकी लाइफ आसान जी, हां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। वहीं हाल ही में लॉन्च हो रहे इलेक्ट्रिक स्कूटर में नए अपडेट लोगों की लाइफ को आसान बना रहे हैं। ऐसा ही एक अपडेट हीरो पावर्ड ईवी विडा में देखने को मिल रहा है। विडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कभी भी और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।

EV चार्जिंग की टेंशन खत्म!

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में सबसे ज्यादा टेंशन इन वाहनों की चार्जिंग को लेकर होती है। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए जगह-जगह ईवी चार्जिंग स्टेशन भी खोले जा रहे हैं। लेकिन इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए काफी लंबी कतार में लगना पड़ता है। वहीं विडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे इस स्कूटर को कभी भी और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है।

Vida का इलेक्ट्रिक स्कूटर

विडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी का ऑप्शन देती है। लेकिन इस स्कूटर में एक नहीं बल्कि दो बैटरी लगी मिलती हैं। इसके एक बैटरी पैक से 1।92 kWh की पावर मिलती है। वहीं दो बैटरी पैक मिलकर इस ईवी को बेहतर रेंज देते हैं। विडा में लगी इस बैटरी को आसानी से निकाला जा सके, इसलिए कंपनी ने इसे एक की जगह दो बैटरी के साथ दिया है। इसकी एक बैटरी की वजन 11 किलोग्राम है, जिसे आसानी से स्कूटर से बाहर निकाला जा सकता है।

Vida के स्कूटर की रेंज और कीमत

विडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी बैटरी से 165 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन से ज्यादा राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। विडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 80 kmph है। इस ईवी को 0 से 40 kmph की स्पीड तक पहुंचने में 3।2 सेकंड का समय लगता है। विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच रंगों के ऑप्शन के साथ आता है। विडा वी1 प्लस (Vida V1 Plus) की कीमत 1,02,700 रुपये है। वहीं वी1 प्रो की कीमत 1,30,200 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.