पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सरकार बदलाव करने की तैयारी में है। नए मॉडल में सोलर पैनल की क्षमता के साथ परिवार की कमाई और सिस्टम के प्रदर्शन जैसे पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा सकता है।
कमाई के आधार पर मिल सकती है सब्सिडी
सोलर पैनल लगवाने में अच्छा-खासा खर्च आता है, जिसके चलते कई बार लोग बजट के कारण सोलर पैनल लगवाने से पीछे हट जाते हैं। अब सरकार परिवार की कमाई के आधार पर अलग-अलग आर्थिक मदद देने पर विचार कर रही है। कम आय वाले परिवारों को ज्यादा सहायता और ज्यादा आय वाले परिवारों को कम सहायता मिल सकती है। साथ ही सोलर पैनल कितने समय तक सही काम कर रहा है, उसके आधार पर भी सरकारी मदद तय की जा सकती है।
क्षमता के अलावा इन चीजों पर भी होगा फोकस
अभी सब्सिडी सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर मिलती है। नए मॉडल में क्षमता के अलावा सोलर सिस्टम कितने समय तक सही चलता है, पैनल कितनी बिजली जनरेट कर रहा है और सिस्टम की देखभाल कैसी की जा रही है, इन बातों पर भी ध्यान दिया जा सकता है। बैटरी और ग्रिड की मदद को भी देखा जा सकता है।
अभी सिर्फ प्रस्ताव, लागू नहीं हुए नए नियम
सरकार ने सब्सिडी के नियम में अभी बदलाव नहीं किया है। ये बदलाव फिलहाल केवल प्रस्ताव हैं। अभी सब्सिडी सोलर सिस्टम की क्षमता के हिसाब से ही दी जा रही है। नए नियम आने के बाद ही इसमें बदलाव होगा।
अभी 78 हजार रुपये तक मिलती है सब्सिडी
फिलहाल पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये और 3 या उससे ज्यादा किलोवाट के सोलर पैनल पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है।
10 प्वाइंट में समझें पूरी खबर
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बदलाव की तैयारी है।
- सरकार नए मॉडल पर विचार कर रही है।
- परिवार की कमाई के आधार पर आर्थिक मदद तय हो सकती है।
- कम आय वाले परिवारों को ज्यादा सहायता मिल सकती है।
- ज्यादा आय वाले परिवारों को कम सहायता मिल सकती है।
- सोलर सिस्टम की कार्य अवधि को देखा जा सकता है।
- पैनल कितनी बिजली जनरेट कर रहा है, यह भी देखा जा सकता है।
- सिस्टम की देखभाल पर भी ध्यान दिया जा सकता है।
- बैटरी और ग्रिड की मदद को भी देखा जा सकता है।
- अभी नए नियम लागू नहीं हुए हैं और सब्सिडी क्षमता के आधार पर मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






