केंद्र सरकार ने 2025-26 के रबी विपणन सीजन में 6 फसलों के लिए MSP अधिसूचित किया। गेहूं का एमएसपी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,275 रुपये से बढ़ाकर 2,425 रुपये कर दिया गया है। सरसों में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका एमएसपी 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जबकि चने का एमएसपी 210 रुपये बढ़कर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
MSP या न्यूनतम समर्थन मूल्य, एक सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य है जिस पर वह किसानों से कुछ कृषि उत्पाद खरीदती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले, भले ही बाजार कीमतें कम हों, जिससे उन्हें वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके।
इन फसलों पर MSP बढ़ाने का फैसला
- गेहूं – 2275 से बढ़कर 2425 रुपये
- जौ- 1850 से बढ़कर 1980 रुपये
- चना – 5440 से बढ़कर 5650 रुपये
- मसूर- 6425 से 6700 रुपये
- तोरिया/सरसों – 5650 से बढ़कर 5950 रुपये
- कुसुम – 5800 से बढ़कर 5940 रुपये
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस वृद्धि से कुल डीए मूल वेतन का 53% हो गया है, जो दिवाली उत्सव से ठीक पहले महत्वपूर्ण वित्तीय राहत प्रदान करता है। बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों पर अतिरिक्त 3% बढ़ोतरी से वित्तीय बोझ कम होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


