HomeLife Styleफूलगोभी से कीड़े निकालना होगा अब बहुत आसान, अपनाएं ये सिंपल हैक्स

फूलगोभी से कीड़े निकालना होगा अब बहुत आसान, अपनाएं ये सिंपल हैक्स

सीजनल सब्जियां ऑफ सीजन में कभी भी स्वादिष्ट नहीं लगती हैं। अब आप फूल गोभी को ही ले लीजिए। फूल गोभी ठंड के दिनों में आती है और इसको बनाना भी काफी आसान होता है। यह सब्जी काफी अच्छी बनती है, लेकिन इसके फूलों में कीड़े छिपे होते हैं। ऐसे में इन कीड़ों को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

क्योंकि यह कीड़े दिखाई नहीं देते हैं हैं और फूल पर चिपके होते हैं। तो वहीं कुछ लोगों को फूल गोभी अच्छे से काटना नहीं आता है, जिसके कारण फूल के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फूलगोभी से कीड़े हटाने के कुछ आसान तरीकों और इसे काटने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोभी में कीड़े लगने की वजह

बता दें कि फूलगोभी नम वातावरण में जमीन के नीचे उगती है। जिसके वजह से इसमें कीड़े लग जाते हैं। वहीं इसके घने पत्तों और स्टेम्स में कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। यह कीड़े फूल के अंदर गहराई तक जा सकते हैं। ऐसे में इन कीड़ों को पहली नजर में पहचानना मुश्किल होता है।

कीड़े निकालने के उपाय

नमक के पानी में भिगोना: फूल गोभी से कीड़ा निकालने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है कि आप इसको नमक के पानी में भिगो दें। नमक का पानी गोभी में छिपे कीड़ों और गंदगी को निकालने में सहायता करता है।

क्या करें

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में हल्का गुनगुना पानी भर लें और इसमें 2-3 चम्मच नमक डालकर इसको घुलने दें।
  • अब गोभी को बड़े टुकड़े में काटकर इन्हें 15-20 मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें।
  • इसके बाद गोभी को पानी में डालकर धीरे-धीरे घुमाएं और अब गोभी को ठंडे पानी से धो लें, जिससे कि बचा हुआ नमक और कीड़े निकल जाएं।
  • यह उपाय गोभी से कीड़े निकालने के लिए काफी कारगर साबित होगी। क्योंकि नमक कीड़ों को इरिटेट करता है।

हल्दी के पानी में डुबोएं

फूल गोभी से कीड़े निकालने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसको हल्दी के पानी में कुछ देर के लिए डुबो दें। हल्दी जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के लिए जानी जाती है। इसकी तेज महक कीड़ों को निकालने में मदद करती है।

क्या करें

  • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गर्म पानी में 1-2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इसमें 15 मिनट के लिए गोभी भिगोने के लिए डाल दें।
  • अब 15 मिनट बाद पानी निकालकर गोभी को अच्छे से धो लें, जिससे कि हल्दी अच्छे से साफ हो जाए।
  • क्योंकि हल्दी का पानी बैक्टीरिया मारने और फूलों की दरारों से कीड़े को बाहर निकालने में सहायता करता है।

ब्लांचिंग की मदद से निकाले कीड़े

बता दें कि फूल गोभी को ब्लांच करने से इसमें मौजूद कीड़े निकल जाएंगे और सब्जी भी आसानी से पक जाएगी। वहीं ब्लांच करके आप इसको फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

क्या करें

  • सबसे पहले बड़े बर्तन में पानी उबाल लें और गोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर उसे उबलते हुए पानी में 2-3 मिनट के लिए रखें।
  • गोभी को ब्लांच करने के बाद फौरन इसे बर्फ के ठंडे पानी के कटोरे में डालें, जिससे कि फूल गोभी के पकने की प्रक्रिया खत्म हो जाए।
  • अब पानी को छानकर फूलगोभी को ध्यान से जांच लें, हालांकि ब्लांच करने पर हीट करने की वजह से कीड़े मर जाएंगे या फिर बाहर निकल जाएंगे।
  • इसके बाद आप चाहें तो गोभी को आगे के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.