चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंडिया वर्सेस बांग्लादेश की भिड़ंत, यहां देखे लाइव जी, हां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है। वही इस मेगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी आए हैं, तो वरुण चक्रवर्ती की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया में दूसरे पेसर हर्षित राणा होंगे। वहीं स्पिनर की तिकड़ी में जडेजा का साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव देंगे। भारत के टॉ-6 फिक्स हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मान (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
बांग्लादेश की प्लेइंग 11- तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, जेकर अली/तौहीद हृदोय, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।
Today
बांग्लादेश ने जीता टॉस
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहा है। जहां बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
