आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी करनी है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
ऑस्ट्रेलिया- कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, तनवीर संघा।
इससे पहले भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पटखनी दी है। जबकि अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



