HomeUttarakhandइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह बहुत धूम धाम से मनाया गया

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह बहुत धूम धाम से मनाया गया

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह बहुत धूम धाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के सभी विद्यार्थी सम्मिलित थे। गे्रजुएशन समारोह मनाने का मुख्य उद्देश्य किंडरगार्टन से प्राइमरी कक्षा में सकुशल पदार्पण को सुनिश्चित करना था।

इस उपलक्ष पर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रबन्धिका डाॅ0 गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा, काॅर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। कक्षा नर्सरी एवं एल0 के0 जी0 के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

यू0 के0 जी0 के सभी विद्यार्थियों को ट्राॅफी और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। काॅर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने अपने भाषण द्वारा सभी अभिवावकों को सम्बोधित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दामिनी दास एवं एकता बेरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.