HomeFoodजाने गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और...

जाने गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

जाने गर्मियों में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? जी, हां भीषण गर्मी का सितम चालू हो चुका है। अप्रैल के महीने तापमान बढ़ गया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की शिकायत रहती है। पाचन पर भी बुरा असर रहता है। गर्मियों में उल्टा-सीधा खाने से पेट की समस्या होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सही आहार का सेवन करना जरुरी है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं गर्मियों के दौरान किन चीजों का सेवन करें या नहीं करें।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

क्या खाएं: सबसे जरुरी बात है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। पेट को भी ठंडक मिलती है। हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, ताजे फल के रस, मौसमी के जूस जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक पिएं।

  • गर्मी में आप हाइड्रेटेड फलों और सब्जियों का सेवन करें। ऐसे में आप तरबूज, पपीता, खीरा, ककड़ी, तोरी, लौकी वगरैह का सेवन करें। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिससे आपका पाचन भी बेहतर रहेगा।
  • इसके अलावा आप दही और छाछ का सेवन जरुर करें। क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

क्या नहीं खाएं

  • गर्मियों में जितना संभव हो आप तला-भुना और अधिक मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।
  • शराब और कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • अत्यधिक चीनी वाले फूड्स के सेवन से बचना चाहिए, इससे भी पाचन को नुकसान होता है।
  • अत्यधिक ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है।
  • इसके अतिरिक्त डेयरी प्रोडक्ट और रेड मीट का सेवन कम करें। इससे आपका डाइजेशन खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.