अक्टूबर की शुरुआत के साथ LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू होगा। 1 अक्टूबर से घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) जरूरी होगा। इसे पूरा नहीं करने पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ सकता है और सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर के लिए BAA जरूरी
सरकार 1 अक्टूबर से घरेलू LPG सिलेंडर के लिए नया नियम लागू करने जा रही है। इसके तहत रेग्युलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू LPG सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।
अगर LPG उपभोक्ता तय 1 अक्टूबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो नए नियम के तहत उनका LPG सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा। हालांकि, उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होगा और सरकार की ओर से दी जा रही LPG सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
पहले से BAA करा चुके उपभोक्ताओं को राहत
जिन LPG उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें यह प्रक्रिया दोबारा करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य सब्सिडी वाले सिलेंडरों का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना है।
इसके साथ ही घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों के व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल को रोकने तथा डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शन की पहचान में मदद मिलेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया था।
ऐसे पूरा कर सकते हैं BAA की प्रक्रिया
सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी करीब 210 रुपये है। उपभोक्ता BAA की प्रक्रिया LPG सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान पूरी कर सकते हैं।
इसके अलावा गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। घर बैठे प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकारी ऑयल कंपनियों के मोबाइल ऐप IndianOil ONE, HelloBPCL और HP PAY का इस्तेमाल किया जा सकता है।
10 प्वाइंट में समझें LPG का नया नियम
- 1 अक्टूबर से LPG का नया नियम लागू होगा।
- BAA उपभोक्ताओं के लिए जरूरी होगा।
- सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है।
- BAA नहीं कराने पर सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा।
- ऐसे उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना होगा।
- उन्हें LPG सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
- पहले BAA करा चुके उपभोक्ताओं को दोबारा प्रक्रिया नहीं करनी होगी।
- 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने BAA पूरा किया था।
- सितंबर 2026 में 14.2 किलो सिलेंडर पर अप्रत्यक्ष सब्सिडी करीब 210 रुपये है।
- BAA डिलीवरी के समय, गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम या मोबाइल ऐप से किया जा सकता है।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






