हल्द्वानी। दी आनंदा अकेडमी स्कूल के छात्र खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित करते हुए मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में अपनी जगह बनाई है।
इस योजना के अंतर्गत 8 से 10 आयु वर्ग बालिका श्रेणी से वैष्णवी बिष्ट (कक्षा 5), 10 से 11 आयु वर्ग बालिका श्रेणी से डिम्पल बिष्ट (कक्षा 6), तथा 11 से 12 आयु वर्ग बालक श्रेणी से कविन्द्र सिंह धामी (कक्षा 6) का जिला स्तर पर चयन हुआ है।
चयनित छात्रों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।द
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट, एवं प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
