spot_img
spot_img
HomeUttarakhandआज से एक सप्ताह तक बिजली रहेंगी गुल!

आज से एक सप्ताह तक बिजली रहेंगी गुल!

खबर संसार हल्द्वानी: आज से एक सप्ताह तक बिजली रहेंगी गुल! जी हा ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े विभिन्न फीडरों में बुधवार से बिजली कटौती की जाएगी। एचटी लाइन और केबल बदलने और लापिंग-चापिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कालेज, एफटीआइ और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं।

आज से एक सप्ताह तक बिजली रहेंगी गुल!

वहीं रामपुर रोड फीडर से रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 25 और 26 सितंबर को बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन रहेगा। बाजार फीडर से बद्रीपुरा, आफिसर कालोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कालोनी प्रभावित होंगे। काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कालोनी, पंत कालोनी, सतीश कालोनी, संजय कालोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। 30 को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की लाइट सप्लाई इफेक्टिव रहेंगी उक्त जानकारी ई ई प्रदीप कुमार ने दी साथ ही खबर संसार में माध्यम से जनता से उन्होंने सहयोग की अपील भी है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.