HomeNationalअरब सागर में उतरे भारत के जंगी जहाज, समंदर के तट पर...

अरब सागर में उतरे भारत के जंगी जहाज, समंदर के तट पर गरजेंगी बंदूकें

अरब सागर में उतरे भारत के जंगी जहाज, समंदर के तट पर गरजेंगी बंदूकें जी, हां भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कई अहम कदम उठाए है। सेना भी हर तरह की तैयारी शुरू कर रही है। इस बीच पाकिस्तान की नौसेना ने 30 अप्रैल से फायरिंग ड्रिल शुरू की। अब भारत ने उसे करारा जवाब दिया है। भारतीय नौसेना ने अपनी जंगी जहाजों को समंदर में उतार दिया है।

भारतीय नौसेना ने 30 अप्रैल से गुजरात से सटे अरब सागर में अभ्यास शुरू किया है। नौसेना ने ‘नवएरिया’ वॉर्निंग जारी की है। इसका मतलब है कि अब इस पूरे क्षेत्र में जंगी जहाज समंदर में उतरेंगे और समुद्री तट से फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान की नौसेना ने 30 अप्रैल से ही फायरिंग ड्रिल शुरू की है। वह अपनी सीमा में 2 मई तक अभ्यास करेगी। जबकि भारत 3 मई तक अभ्यास करेगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने बढ़ाई पाक की टेंशन

भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का तनाव बढ़ा दिया है। सेना ने जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई आतंकियों के घरों को तबाह किया गया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्थानीय लोगों से हमले को लेकर पूछताछ भी की। दूसरी ओर भारत के एक्शन से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। उसने सीमा के पास आर्मी मूवमेंट को बढ़ा दिया है।

पहलगाम हमले की एफआईआर में कई बड़े खुलासे

पहलगाम आतंकी हमले की एफआईआर सामने आ गई है। इसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से है। हमले में शामिल हुए आतंकियों के पास पाकिस्तानी हथियार थे। उन्हें सीमापार बैठे हैंडलर्स से निर्देश भी मिल रहे थे। आतंकियों ने हमले के बाद वीडियो बनाया और सीमापार भेजा। पहलगाम आए आतंकियों ने पहले पड़ताल की थी। इसके बाद हमले के लिए जगह चुनी और फिर इसे अंजाम तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.