HomeInternationalएयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान पर, पाक का आया रिएक्शन जाने क्या...

एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान पर, पाक का आया रिएक्शन जाने क्या कहा

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भयावह हादसा दोपहर के समय हुआ जब उड़ान संख्या AI-171 रनवे 23 से 1:39 बजे रवाना हुई। टेक-ऑफ के कुछ ही सेकंड में विमान बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।


सभी 242 यात्रियों की मौत

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे — जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, इस दुखद घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की पुष्टि हुई है।


पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया

इस हादसे को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस दुर्घटना को “गहरा दुखद” बताया और भारतीय नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


राहत और बचाव कार्य जारी

पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही सभी की जान चली गई। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस अधिकारियों से बात कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


घायल हुए 50 से अधिक लोग

हालांकि विमान में सवार सभी की मौत हो चुकी है, लेकिन जमीन पर कई लोग घायल हुए हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर इस क्षेत्र में थे जहां विमान गिरा। गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक करीब 50 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से 25 लोगों की सूची अहमदाबाद पुलिस द्वारा जारी कर दी गई है।


हेल्पलाइन नंबर जारी

एयर इंडिया ने यात्रियों के परिवारों और विदेशी नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्रियों के लिए 1800 5691 444 और विदेशियों के लिए +91 8062779200 नंबर पर सहायता उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.