देशभर में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में अब एटीएम से भी आप बिना डेबिट कार्ड के, केवल UPI की मदद से कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो डिजिटल पेमेंट करते हैं लेकिन कार्ड साथ नहीं रखते।
क्या है UPI कैश विदड्रॉल सुविधा?
UPI (Unified Payments Interface) के जरिए अब आप ATM से भी नकदी निकाल सकते हैं। इस सेवा को Interoperable Cardless Cash Withdrawal (ICCW) कहा जाता है। यह सुविधा अब कई बड़े बैंकों के एटीएम में उपलब्ध है, जहां यूजर को सिर्फ QR कोड स्कैन करना होता है।
कैसे करें एटीएम से UPI द्वारा कैश निकासी?
एटीएम स्क्रीन पर “UPI Cash Withdrawal” या “Cardless Withdrawal” विकल्प चुनें।
स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा।
अपने UPI ऐप (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से QR कोड स्कैन करें।
निकासी की राशि दर्ज करें और UPI पिन डालें।
ट्रांजैक्शन कन्फर्म होते ही एटीएम से कैश निकल जाएगा।
कितनी राशि निकाली जा सकती है?
एक बार में अधिकतम ₹5,000 तक निकाले जा सकते हैं।
बैंक की नीतियों के अनुसार दैनिक और मासिक सीमा तय होती है।
किन बैंकों के एटीएम पर यह सुविधा उपलब्ध है?
HDFC Bank, ICICI Bank, SBI, और Punjab National Bank जैसे कई प्रमुख बैंकों ने अपने एटीएम में यह सुविधा शुरू कर दी है। आने वाले समय में और भी बैंक इसमें शामिल होंगे।
इससे जुड़े फायदे क्या हैं?
कार्ड खो जाने या घर भूल जाने की स्थिति में भी कैश निकाला जा सकता है।
फर्जी कार्ड से धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
ट्रांजैक्शन पूरी तरह से सिक्योर और ट्रैक करने योग्य रहता है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
