Honda ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹1.35 लाख रखी गई है। 3.0kWh बैटरी वाला यह स्कूटर फुल चार्ज पर 145 किलोमीटर की IDC रेंज देता है और शुरुआत में पांच शहरों में उपलब्ध होगा।
Honda QC3 की कीमत और बिक्री की शुरुआत
होडा ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda QC3 लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹1.35 लाख रखी गई है। कंपनी ने इसे स्मार्ट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया है। शुरुआत में इसकी बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए होगी।
3.0kWh बैटरी के साथ 145 किमी IDC रेंज
Honda QC3 में 3.0kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। इसे रोजाना शहर में इस्तेमाल के हिसाब से कई प्रैक्टिकल फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
₹5,000 में शुरू हुई Honda QC3 की बुकिंग
Honda QC3 की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक ₹5,000 की बुकिंग राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग HMSI की वेबसाइट या पांच शहरों में मौजूद चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप के जरिए की जा सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue, इन चार रंगों में पेश किया गया है।
चार घंटे में फुल चार्ज होगी बैटरी
कंपनी के मुताबिक, Honda QC3 की बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे 40 मिनट लेती है। वहीं, इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
5-इंच TFT डिस्प्ले और Honda RoadSync
QC3 में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके जरिए राइडर को स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की जानकारी मिल सकती है। स्कूटर में Smart Key भी दी गई है।
32 लीटर स्टोरेज के साथ फैमिली यूज पर जोर
Honda QC3 में 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है। कंपनी ने इसे फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसकी कीमत ₹1.35 लाख एक्स-शोरूम, नई दिल्ली है और फिलहाल बिक्री पांच शहरों में चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप से शुरू की गई है।
10 प्वाइंट में Honda QC3 की खास बातें
- Honda QC3 भारत में लॉन्च हो गया है।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹1.35 लाख है।
- इसमें 3.0kWh की बैटरी दी गई है।
- कंपनी के मुताबिक, IDC रेंज 145 किलोमीटर है।
- इसकी बुकिंग ₹5,000 की राशि से शुरू हो गई है।
- बुकिंग HMSI की वेबसाइट और चुनिंदा Honda RedWing डीलरशिप से होगी।
- बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज होती है।
- पूरी बैटरी चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं।
- इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync और Smart Key मिलती है।
- स्कूटर में 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है।
- यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
- हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






