नए साल में अभी वक्त है, लेकिन Jio ने ग्राहकों के लिए नए रिचार्ज ऑफर पेश कर दिए हैं। कंपनी के Happy New Year 2.0 ऑफर में ₹399 का 28 दिन वाला प्लान और ₹3,999 का सालाना रिचार्ज शामिल है। दोनों में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा व कॉलिंग देने का दावा किया गया है।
₹399 वाले प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं
Jio का ₹399 वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलेंगे। इसके साथ 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए हॉलीवुड कंटेंट और FanCode का एक्सेस दिया जाएगा।
इसमें JioGames मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioAICloud पर 50GB स्टोरेज, JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और डिजिटल डायरी जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
₹3,999 में 365 दिन की वैलिडिटी
सालाना प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए हॉलीवुड कंटेंट, FanCode और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज मिलेगा।
₹15 और ₹25 में अनलिमिटेड 5G डेटा
Jio ने छोटे डेटा ऐड-ऑन भी पेश किए हैं। ₹15 में एक दिन और ₹25 में दो दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन पैक में डाउनलोड लिमिट या स्पीड कम करने की शर्त नहीं होगी।
₹50 में रातभर अनलिमिटेड डेटा
₹50 का नाइट डेटा पैक 28 दिनों के लिए वैध होगा। इसमें रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। इस दौरान इस्तेमाल किया गया डेटा मुख्य प्लान के दिन वाले डेटा बैलेंस से नहीं कटेगा।
कब से मिलेंगे नए प्लान?
₹399, ₹3,999 और ₹25 वाले प्लान 24 नवंबर 2026 से उपलब्ध होंगे, जबकि ₹15 वाला पैक पहले से उपलब्ध है। ₹50 का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से मिलेगा। ग्राहक इन्हें MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और आधिकारिक रिटेलर से रिचार्ज कर सकेंगे।













