देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है और अब इसमें जम्मू-कश्मीर का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में शुरू हुई श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ने धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों के लिए सफर को बेहद आसान बना दिया है। यह ट्रेन खास तौर पर अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात है।
इन पहचान पत्रों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
वंदे भारत में सफर करने के लिए टिकट के साथ पहचान पत्र (ID Proof) भी जरूरी होता है। जब आप IRCTC वेबसाइट या रेलवे काउंटर से टिकट बुक करते हैं, तो निम्न में से किसी एक ID की जानकारी देनी होती है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर ID
- पासपोर्ट
ध्यान रहे, टिकट पर दर्ज यात्री का नाम और पहचान पत्र में लिखा नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। यदि TTE को नाम और ID में फर्क मिला तो आपकी यात्रा रद्द हो सकती है या जुर्माना भरना पड़ सकता है।
श्रीनगर-कटरा वंदे भारत रूट की खासियत
यह रूट देश के दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों—अमरनाथ और वैष्णो देवी—को जोड़ता है। आधुनिक कोच, इलेक्ट्रिक इंजन और शानदार सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन लंबी दूरी को चंद घंटों में तय कर लेती है, जिससे यात्रियों का समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है।
यात्रा से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
- टिकट बुक करते समय सही ID डिटेल भरें।
- अगर किसी और के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो उसकी ID जानकारी भी सटीक होनी चाहिए।
- यात्रा के दिन पहचान पत्र जरूर साथ रखें।
- बिना ID के यात्रा करने पर TTE द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है।
अगर आप श्रीनगर से कटरा वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो समय रहते टिकट बुक करें और अपनी ID को चेक करना ना भूलें। एक छोटी सी लापरवाही आपकी यात्रा में खलल डाल सकती है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


