HomeTourismअमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

जी, हां आप ने सही पढ़ा जल्द ही Amarnath yatra शुरू होने वाली हैं इससे पहले खुफिया एजेंसियों को अमरनाथ यात्रा को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने की सूचना मिली हैं। अमरनाथ यात्रा को टारगेट करने के आतंकी प्लानिंग कर रहे हैं। Amarnath yatra से पहले सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में यात्रा पर आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी यात्रा को बाधित करने के लिए सुरक्षा बलों और अमरनाथ यात्रा के काफिले को निशाना बना सकते हैं। जानकारी के अनुसार रफीक नाई और मोहम्मद अमीन बट उर्फ अबु खुबैब को अमरनाथ यात्रा पर हमले की जिम्मेदारी दी गई है।

रफीक नाई और मोहम्मद अमीन बट दोनों को राजौरी-पुंछ, पीर पंजाल और चिनाब घाटी क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का काम भी सौंपा गया है। रफीक नाई पुंछ जिले के मेंढर का रहने वाला है, जबकि खूबाब डोडा जिले का रहने वाला है। फिलहाल दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से ऑपरेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए डोडा और पुंछ क्षेत्र के युवाओं को बरगला रहे

दोनों आतंकवादी सोशल मीडिया के जरिए डोडा और पुंछ क्षेत्र के युवाओं को बरगला रहे हैं और इस तरह वे ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। आतंकी युवाओं को आतंक की राह पर धकेलने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय होने के कारण दोनों आतंकी घुसपैठ के सभी रास्ते जानते हैं। इसके चलते सीमावर्ती इलाकों के आसपास सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

अमरनाथ यात्रा से पहले शहर और गांव का हर हिस्सा सुरक्षाबलों की निगरानी में है. दस्ते की टीमें, क्यूआरटी, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस, एसएसबी के साथ-साथ कई अन्य सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।

अमरनाथ मंदिर के पवित्र मंदिर की यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई, 2023 से शुरू होगी। मंदिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्थित है। अमरनाथ यात्रा की अवधि 62 दिनों तक चलती है। यात्रा का समापन 31 अगस्त, 2023 को होगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.