spot_img
spot_img
HomeAdministrative295 करोड़ 52 लाख का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य...

295 करोड़ 52 लाख का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

खबर संसार हल्द्वानी 295 करोड़ 52 लाख का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी,77वें वार्षिक अधिवेशन में मुकेश बोरा ने पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, 6.50 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार बांटे*जी हा नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में दुग्ध उत्पादकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में 295 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। वहीं फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा कर पशुपालकों को बड़ी सौगात दी गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों, सचिवों और दुग्ध विक्रेताओं को 6 लाख 50 हजार 850 रुपये की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई।

 

शनिवार को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , राज्यमंत्री रेनू अधिकारी और राज्यमंत्री मोहन पाठक ,पूर्व विधायक नवीन दुमका , प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी , दुग्ध विकास विभाग उत्तराखंड के निबंधक /निदेशक बीएस चलाल , उपनिदेशक संजय उपाध्याय , देहरादून दुग्ध संघ अध्यक्ष ठाकुर भूमि सिंह ,यूसीडीएफ सामान्य प्रबंधक आर एम तिवारी , उप सामान्य प्रबंधक पी एंड आई पी एस नागपाल , प्रबंधक पीएस नगरकोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़ी 710 दुग्ध समितियों के प्रतिनिधियों और करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों की भागीदारी रही।

 

अधिवेशन में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित करने के लिए विशेष पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मैदानी क्षेत्र महिला वर्ग में प्रभपाल सिंह को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये, हिमानी बिष्ट को 25 हजार, पुष्पा बिष्ट को 21 हजार और दीपा बिष्ट को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए। पर्वतीय क्षेत्र महिला वर्ग में कमला देवी को 25 हजार, गंगा देवी को 21 हजार और पुष्पा जोशी को 17 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

 

पुरुष वर्ग के मैदानी क्षेत्र में कृपाल सिंह को 25 हजार, जगपाल सिंह को 21 हजार और स्नेहपाल सिंह को 17 हजार रुपये प्रदान किए गए। पर्वतीय क्षेत्र में चिंतामणि को 25 हजार, श्याम नारायण को 21 हजार तथा कृपाल सिंह को 17 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

 

इसके अलावा आठ विकासखंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी पुरस्कार दिए गए। बिंदुखत्ता क्षेत्र के नौ पुरुष और नौ महिला दुग्ध उत्पादकों सहित कुल 31 उत्पादकों को 3 लाख 74 हजार 850 रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दस सचिवों तथा 15 दुग्ध विक्रेताओं को 2 लाख 76 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। संस्था के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

 

 

अधिवेशन में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए घोषणा की कि आगामी फरवरी माह से दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ दुग्ध व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। संघ से जुड़े 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों का हित सर्वोपरि है और उनके विश्वास को बनाए रखना संस्था की प्राथमिकता है।

 

 

 

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली और अध्यक्ष मुकेश बोरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं की मजबूती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाती है। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में शीघ्र आंचल मिल्क पार्लर खोलने का आश्वासन दिया। इससे शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। वही भाकुनी के प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया

 

 

इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट सहित दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, खलील अहमद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.