HomeSportराहुल और जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में तोड़ा 39 साल पुराना...

राहुल और जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड

हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने एक ऐतिहासिक साझेदारी कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पहले विकेट के लिए 91 रनों की अहम साझेदारी की, जो इस देश में भारत की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई है।


39 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

राहुल और जायसवाल की इस साझेदारी ने 1986 में सुनील गावस्कर और के श्रीकांत द्वारा बनाई गई 64 रन की ओपनिंग साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। उस समय इंग्लैंड के ही खिलाफ यह रिकॉर्ड बना था, लेकिन 2025 में लीड्स के मैदान पर अब यह रिकॉर्ड इतिहास बन गया है। राहुल और जायसवाल की जोड़ी ने साबित कर दिया कि युवा जोश और अनुभव का संगम किसी भी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है।


राहुल रह गए फिफ्टी से चूक, फिर भी योगदान शानदार

केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 42 रन बनाए, हालांकि वह अर्धशतक से थोड़ा पीछे रह गए। उन्हें ब्रायडन कार्स ने स्लिप में कैच आउट कराया। राहुल की यह पारी संयम और तकनीक का शानदार उदाहरण रही, जिसने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।


विदेशी जमीन पर बड़ी ओपनिंग साझेदारियों में चौथे स्थान पर

राहुल और जायसवाल की यह 91 रन की साझेदारी विदेशी जमीन पर भारत की ओपनिंग जोड़ियों में चौथे स्थान पर आती है। अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी 2015 में मुरली विजय और शिखर धवन के बीच बांग्लादेश के खिलाफ 283 रनों की रही है। नीचे देखें टॉप-4 ओपनिंग साझेदारियाँ:

  • 283 रन – मुरली विजय & शिखर धवन, बांग्लादेश, 2015

  • 160 रन – वीरेंद्र सहवाग & आकाश चोपड़ा, पाकिस्तान (मुल्तान), 2004

  • 117 रन – केएल राहुल & मयंक अग्रवाल, दक्षिण अफ्रीका (सेंचुरियन), 2021

  • 91 रन – यशस्वी जायसवाल & केएल राहुल, इंग्लैंड (लीड्स), 2025

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.