HomeNationalराजस्थान के चूरू जिले में फाइटर जेट क्रैश, टुकड़ों में मिला...

राजस्थान के चूरू जिले में फाइटर जेट क्रैश, टुकड़ों में मिला एक शव

राजस्थान के चूरू जिले में फाइटर जेट क्रैश, टुकड़ों में मिला एक शव जी, हां राजस्थान के चूरू जिले में रतनगढ़ कस्बे के पास भारतीय वायुसेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा बुधवार सुबह भानुदा गांव के पास हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक प्लेन के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और खेतों में मलबा फैल गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। गांव वालों ने मलबे में एक शव के टुकड़ों में मिलने का दावा किया है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खेतों में विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं और घटनास्थल को पुलिस ने घेर लिया है। एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर रवाना हो चुके हैं।

हाल ही में ऐसे कई हादसे

गौरतलब है कि हाल के महीनों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के क्रैश होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले हफ्ते ही गुजरात के जामनगर जिले में सुवर्णा रोड गांव के पास वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई थी और वह कई टुकड़ों में बिखर गया था।

इसके अलावा 7 मार्च को हरियाणा के अंबाला जिले में भी वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हुआ था। हालांकि, उस हादसे में पायलट समय रहते पैराशूट से इजेक्ट कर सुरक्षित बच निकला और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

वर्तमान हादसे की जांच एयरफोर्स और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। अभी तक क्रैश के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.