HomeSportइंडिया का नया कप्तान तय, लेकिन चर्चा में आई 34 लाख की...

इंडिया का नया कप्तान तय, लेकिन चर्चा में आई 34 लाख की रहस्यमयी घड़ी

एशिया कप 2025 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस बार कप्तानी का जिम्मा अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दिया गया है, जबकि युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्या और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में छाई सूर्या की घड़ी

टीम घोषणा के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या की कलाई पर बंधी घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, यह घड़ी मशहूर ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है। खास बात यह है कि सूर्या ने जो घड़ी पहनी थी, वह राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन है, जिसकी बेल्ट भगवा रंग की है।


34 लाख की लिमिटेड एडिशन घड़ी

इंडियन मार्केट में इस घड़ी की कीमत करीब 34 लाख रुपये है। यह पूरी तरह से पुरुषों के लिए डिजाइन की गई है और भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। कंपनी का दावा है कि यह घड़ी 100 प्रतिशत वॉटर प्रूफ है। साथ ही, यह एक लिमिटेड एडिशन वॉच है, जिस पर 2 साल की वारंटी भी मिलती है। इस लग्जरी घड़ी को बनाने वाली कंपनी का मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है।


क्रिकेट के साथ लग्जरी स्टाइल भी चर्चा में

टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सूर्या का यह नया अध्याय जहां क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं उनकी लग्जरी स्टाइल भी फैन्स को आकर्षित कर रही है। अब देखना होगा कि मैदान पर सूर्या की कप्तानी टीम को एशिया कप में कितनी सफलता दिला पाती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.