HomeNational"बिहार की महिलाओं को मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, जानें क्या है...

“बिहार की महिलाओं को मोदी ने दिया बड़ा तोहफा, जानें क्या है योजना”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल बिहार की माताओं और बहनों को आर्थिक मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। अब गांव-गांव में जुड़ी जीविका समूह की महिलाएं आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उनके छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।


डिजिटल सुविधा से मिलेगी पारदर्शिता

मोदी ने बताया कि जीविका निधि की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा, “विकसित भारत की नींव सशक्त महिलाएं हैं। माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन से मुश्किलें दूर करना हमारी प्राथमिकता है।”

प्रधानमंत्री ने बिहार की महिलाओं को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा एनडीए सरकार को बधाई दी।


महिला सशक्तिकरण की अन्य योजनाएं भी जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण भारत के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए, पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर दिए और अधिकांश घर महिलाओं के नाम पर आवंटित किए।

उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना ने महिलाओं को चिंता मुक्त किया है। साथ ही, “हम महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, और बैंक सखी बनाकर उनकी आमदनी बढ़ा रहे हैं।” मोदी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले महीनों में बिहार में इस अभियान को और तेज गति दी जाएगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.