गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर और केक काटकर की।
विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाटकों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर बच्चों की रचनात्मकता और जोश देखने लायक था।
शिक्षकों को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाएं श्रीमती तुलसी बिष्ट, श्रीमती चारु पांडे और श्रीमती अंजु मेर को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र और नकद पारितोषिक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत को दर्शाता है।
निदेशक ने दिया बधाई संदेश
अंत में विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके प्रयासों से ही छात्र सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



