भारत में एप्पल के प्रोडक्ट्स के प्रति जुनून हर साल और ज्यादा बढ़ रहा है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एप्पल स्टोर पर iPhone 17 की सेल शुरू होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नई सीरीज का इंतजार करती लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मजेदार कमेंट्स
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है, “इतनी क्या चुल्ल है भाई आईफोन लेने की”, तो किसी ने लिखा, “हम तो अभी भी नोकिया 1100 से खुश हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि “80 परसेंट तो EMI वाले हैं।” वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं।
कई शहरों में मची अफरा-तफरी, कुछ जगह हुई झड़प
मुंबई ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी iPhone 17 की सेल शुरू होते ही भारी भीड़ जुटी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ जगहों पर लोग फोन लेने की जल्दबाजी में आपस में भिड़ गए। मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं और इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
iPhone 17 का क्रेज बना ट्रेंड
हर साल नया आईफोन लॉन्च होते ही भारत में लंबी कतारों का नजारा आम हो गया है। iPhone 17 के लॉन्च पर भी वही तस्वीर देखने को मिली। लोगों की बेसब्री और जुनून साफ झलक रहा है कि एप्पल का नया फोन हाथ में लेने के लिए वे घंटों लाइन लगाने को तैयार हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



