HomeUncategorizedइंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मानसिक तनाव दूर करने के लिए हुई कार्यशाला

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मानसिक तनाव दूर करने के लिए हुई कार्यशाला

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मानसिक तनाव दूर करने को आयोजित हुई कार्यशाला जी, हां शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इसी उद्देश्य से इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय तनाव मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया।


शुभारंभ और स्वागत

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने किया। उन्होंने रिसोर्स पर्सन भावना जैन पौल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए उपयोगी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।


तनाव कम करने के उपाय और ऊर्जा का महत्व

ट्रेनर अनिलेश जी ने शिक्षकों को समस्याओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के तरीके बताए।
एनर्जी स्कैनर की मदद से यह समझाया गया कि हमारी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा दूसरों तक कैसे पहुँचती है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सोच के अनुरूप ही हमारी ऊर्जा का स्तर बनता है।


ध्यान और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव

कार्यशाला के अंत में विभिन्न कृत्रिम उपकरणों जैसे – थंडर, पानी की धारा, चिड़ियों और मेंढकों की आवाज़ से प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया। इसके बीच सभी शिक्षकों को ध्यान कराया गया, जिससे उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ। कार्यशाला के समापन पर प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और शिक्षकों के उत्साह की सराहना की। इस मौके पर उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएँ मौजूद रहीं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.