HomeUncategorizedदी आनंदा एकेडमी में दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन

दी आनंदा एकेडमी में दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन

खबर संसार दी आनंदा एकेडमी में दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन. जी हा ‘दी आनंदा एकेडमी’ में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रावण का प्रतीकात्मक दहन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक महोदय,श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें सच्चाई, धर्म और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

दी आनंदा एकेडमी में दशहरे पर रावण दहन का धूमधाम आयोजन

इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे रामायण के पात्रों जैसे – श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के प्रतीकात्मक रूप में दिखाई दिए।बच्चों के मनमोहक रूप ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा, रावण दहन का शुभ कार्य श्री श्रीश डोभाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका महोदया श्रीमती दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती माया बिष्ट व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।“रावण दहन से यह संदेश मिलता है कि सत्य की हमेशा जीत होती है और असत्य का अंत निश्चित है। यह पर्व हमें अहंकार छोड़कर सदाचार, सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.