HomeNationalIAF चीफ का खुलासा: 300 KM अंदर घुसकर भारत ने गिराए पाक...

IAF चीफ का खुलासा: 300 KM अंदर घुसकर भारत ने गिराए पाक के 4-5 जेट

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 4-5 फाइटर जेट मार गिराए गए। इनमें JF-16 भी शामिल था। यही नहीं, पाकिस्तान की मिसाइल प्रणाली, 4 रडार सिस्टम, 2 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और कई एयरफील्ड को भी नुकसान पहुंचाया गया। पाकिस्तान के हैंगर में खड़ा C-130 विमान भी तबाह कर दिया गया।


पहलगाम हमले का बदला

एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ी। ऑपरेशन सिंदूर को इतिहास में एक यादगार युद्ध रणनीति के तौर पर देखा जाएगा। भारत ने महज 3-4 दिन में यह अभियान पूरा किया। खास बात यह रही कि इस दौरान पाकिस्तानी आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।


भारतीय एयर पावर की ताकत

एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इस ऑपरेशन ने साबित किया कि भारतीय वायुसेना की मिसाइल प्रणाली अभेद्य और बेहद सटीक है। सेना ने पाक सीमा के अंदर 200 किलोमीटर तक वार किया। उन्होंने कहा कि एयर पावर की ताकत और प्रासंगिकता बनाए रखना बेहद जरूरी है।


पाकिस्तान की ‘मनोहर कहानियां’

एपी सिंह ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वे यह सोचते हैं कि उन्होंने हमारे 15 फाइटर जेट गिराए हैं, तो सोचने दो। हकीकत यह है कि अगली बार जब पाकिस्तान युद्ध के लिए आएगा, तो उसे पहले से पता होगा कि उसके लड़ाकू विमान कम पड़ जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान की सोच को “मनोहर कहानियों” जैसा बताया।


ऑपरेशन सिंदूर में भारत की निर्णायक जीत

ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। जब पाक सेना ने हस्तक्षेप किया, तो उसे भी जवाबी हमले में भारी नुकसान उठाना पड़ा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.