HomeEntertainmentधुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे रविवार 60 करोड़ की उम्मीद

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे रविवार 60 करोड़ की उम्मीद

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में फिल्म ने कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है। पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई है। खासतौर पर दूसरे शनिवार और रविवार को धुरंधर ने ऐसा तहलका मचाया कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड खतरे में आ गए हैं।


दूसरे शनिवार को 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

फिल्म ने दूसरे शनिवार को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई की। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक धुरंधर का क्रेज़ साफ नजर आया।


दसवें रविवार को एडवांस बुकिंग में धमाका

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दसवें रविवार के लिए 28.14 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। नेशनल सिनेमा चेन में कुल 4.46 लाख टिकट बिके हैं।

  • PVR: 2.02 लाख टिकट
  • INOX: 1.58 लाख टिकट
  • सिनेपोलिस: 86 हजार टिकट

ओवरऑल पूरे देश में एडवांस बुकिंग के जरिए करीब 9 लाख टिकट बिक चुके हैं। अनुमान है कि दूसरे रविवार को फिल्म 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।


दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में

अब तक दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में—

  1. पुष्पा 2 (हिंदी) – 54 करोड़
  2. छावा – 41.1 करोड़
  3. स्त्री 2 – 40.75 करोड़
  4. गदर 2 – 38.90 करोड़
  5. बाहुबली 2 (हिंदी) – 34.50 करोड़

धुरंधर इस लिस्ट को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन की हो रही तारीफ

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। खासतौर पर अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग और डांस एंट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

अब तक की कुल कमाई

फिल्म ने 28 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले हफ्ते में 207 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। आने वाले दिनों में यह फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.