HomeEntertainmentबॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही धुरंधर, अब तक...

बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही धुरंधर, अब तक की इतनी कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों की भीड़ थियेटरों में उमड़ रही है। हालात यह हैं कि देश और विदेश में फिल्म के अधिकतर शोज हाउसफुल चल रहे हैं।


10 दिनों में वर्ल्डवाइड 530 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर ने महज 10 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 530 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। खास बात यह है कि सिर्फ दूसरे वीकेंड में ही फिल्म ने 4.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो इसकी मजबूत पकड़ को साबित करता है।


इन बड़ी फिल्मों को धुरंधर ने छोड़ा पीछे

धुरंधर ने कमाई के मामले में कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में शामिल हैं

  • रजनीकांत की कुली (518 करोड़)
  • शाहरुख खान की डंकी (470 करोड़)
  • ऋतिक रोशन की वॉर (449 करोड़)
  • अल्लू अर्जुन की पुष्पा (365 करोड़)

फिलहाल धुरंधर 2025 की टॉप ग्रॉसर्स कांतारा: चैप्टर वन, छावा और सैयारा से पीछे है, लेकिन जिस रफ्तार से कमाई हो रही है, जल्द ही ये रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।


घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने दूसरे रविवार को 59 करोड़ रुपये की कमाई की। सेकंड वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 144.50 करोड़ रहा, जो पहले हफ्ते की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा है। अब तक फिल्म 351.75 करोड़ नेट और 422 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा छू चुकी है।


दमदार स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत

फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड के तौर पर सारा अर्जुन ने प्रभावशाली अभिनय किया है। इसके अलावा टीवी सितारे सौम्या टंडन, गौरव गेरा, आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा भी फिल्म में नजर आते हैं। खासतौर पर क्रिस्टल और आयशा का डांस नंबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.