टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना मुंबई से सटे नालासोपारा क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थीं।
घर में अकेली थीं संचिता, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थित घर में रहती थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिनेत्री ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की।
पढ़ें चर्चित खबरें
अधिकारियों के मुताबिक, मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
बहन के घर से बाहर जाने के बाद हुई घटना
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे संचिता की 15 वर्षीय बहन किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थी। उस दौरान घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी बीच संचिता ने अपने बेडरूम में यह कदम उठा लिया।
पढ़ें चर्चित खबरें
कुछ समय बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत महानगरपालिका अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिल्म और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री थीं संचिता
संचिता उगले ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने फिल्म “दिलवाली दूल्हा ले जाएगी” में सुकून का किरदार निभाया था। इसके अलावा चर्चित फिल्म “छावा” में उन्होंने ताराबाई की भूमिका अदा की थी।
पढ़ें चर्चित खबरें
टीवी दर्शकों के बीच भी संचिता काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने “कुमकुम भाग्य” और “वागले की दुनिया” जैसे चर्चित धारावाहिकों में अभिनय कर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी।
आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल अभिनेत्री के इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के दौरान परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में किसी तरह के सुसाइड नोट या स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें चर्चित खबरें
आचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
मनोरंजन जगत में शोक की लहर
संचिता उगले के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके सहकर्मी, प्रशंसक और करीबी लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कम उम्र में उनके निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



































