HomeSportजीत के बाद टीम इंडिया में भूचाल! क्या ‘ये स्टार ओपनर’ होगा...

जीत के बाद टीम इंडिया में भूचाल! क्या ‘ये स्टार ओपनर’ होगा टीम से बाहर?

जीत के बाद टीम इंडिया में भूचाल! क्या ‘ये स्टार ओपनर’ होगा टीम से बाहर? जी, हां भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत यूएसए को हराकर दमदार अंदाज में की। अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 29 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने टीम चयन को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हम ऐसा क्यों कह रहे है ये सवाल अब आप के मन में आ रहा होगा तो चलिए हम आप को बताते है।

बल्लेबाजी फ्लॉप, सूर्या का जलवा

दरअसल बात यह है की अमेरिका के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार हुए। अभिषेक मैच के दौरान फील्डिंग करने भी नहीं उतरे। बाद में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने बताया कि वह पूरी तरह फिट नहीं थे इस लिए वह फील्डिंग करने मैदान पर नही उतरे तो वहीं आज अब ये खबर आ रही है की भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तबीयत खराब होने के कारण अगले मैच में खेल नही सकेंगे।

कप्तान ने अभिषेक और बुमराह को लेकर यह कहा

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि मौसम के कारण जसप्रीत बुमराह को वायरल बुखार हो गया था, जिसकी वजह से वह पहला मैच नहीं खेल पाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा का पेट खराब था। हालांकि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ अगले मैच से पहले दोनों खिलाड़ी फिट हो जाएंगे।

अब किसे करना होगा बाहर?

बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिला और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। सिराज ने अमेरिका के खिलाफ 3 विकेट झटके, जिनमें से 2 विकेट पावरप्ले में आए। अगर बुमराह अगले मैच में वापसी करते हैं तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है। यही चयन दुविधा सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी समस्या बन गई है। भारत का अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा, जहां भारत के टीम संयोजन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.