देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग बड़ी उम्मीद लेकर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है। हालांकि, जब तक नई सिफारिशें आधिकारिक रूप से अधिसूचित (नोटिफाई) नहीं होतीं, तब तक कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत ही वेतन और पेंशन पाते रहेंगे।
सैलरी बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर, अलाउंस और पेंशन रिवीजन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन हर कर्मचारी को इसका सीधा लाभ मिलेगा—ऐसा जरूरी नहीं है।
टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मिल चुकी है मंजूरी
सरकार ने अक्टूबर में आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दी थी। आमतौर पर आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने में लगभग 18 महीने का समय लग सकता है।
इन सिफारिशों के आधार पर ही नया वेतन ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके बाद सरकार की मंजूरी और नोटिफिकेशन के जरिए इसे लागू किया जाएगा।
किन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा?
- प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी इसके दायरे में नहीं आएंगे.
- पे कमीशन की सिफारिशें सिर्फ सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों पर लागू होती हैं. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले और टेम्पररी कर्मचारी, जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज नियमों के तहत नहीं आते हैं, उन्हें सीधे इसका फायदा मिलने की संभावना नहीं है.
- राज्य सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का फायदा नहीं मिलेगा. उन्हें फायदा तभी मिलेगा जब उनकी राज्य सरकारें 8वें पे कमीशन की सिफारिशों को अपनाने का फैसला करेंगी.
- पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) के कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के दायरे में नहीं आएंगे. इन संगठनों का अपना एक अलग पे स्ट्रक्चर होता है और जब तक संबंधित PSU सेंट्रल पे कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं करता, कर्मचारियों को सीधे फायदा नहीं होगा.
- ऑटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारियों को फायदा तभी मिलेगा जब वे सेंट्रल गवर्नमेंट के पे नियमों का पालन करेंगे.
- यह ध्यान रखना जरूरी है कि सेंट्रल गवर्नमेंट के पेंशनर्स को आम तौर पर पे कमीशन में बदलाव का फायदा मिलता है. हालांकि, फाइनल एलिजिबिलिटी सरकारी नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों पर निर्भर करेगी.
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें



