आज के डिजिटल दौर में सर्च, ईमेल, वीडियो, मैप्स और डॉक्यूमेंट्स—हर काम के लिए Google सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। एक ही अकाउंट से सभी सर्विसेज़ का इस्तेमाल करना आसान तो है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा है—प्राइवेसी का नुकसान।
Google आपकी सर्च हिस्ट्री, देखे गए वीडियो, इस्तेमाल किए गए ऐप्स और यहां तक कि आपकी लोकेशन तक का डेटा सेव करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी डिजिटल एक्टिविटी पर आपका कंट्रोल रहे, तो इन 3 अहम सेटिंग्स को जरूर बदलना चाहिए।
1. Web & App Activity: सबसे बड़ा डेटा कलेक्टर
Google अकाउंट की यह सेटिंग आपकी हर ऑनलाइन हरकत रिकॉर्ड करती है। आपने क्या सर्च किया, कौन-सी वेबसाइट देखी, कौन-सा ऐप खोला—सब कुछ यहां सेव होता है।
कैसे बंद करें?
Google My Activity पेज पर जाएं → Web & App Activity चुनें → Turn Off या Turn Off and Delete ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे पुराना डेटा भी डिलीट हो जाएगा।
2. Location History और Timeline: आपकी हर लोकेशन रिकॉर्ड
अगर आप Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो Google आपकी हर मूवमेंट की टाइमलाइन बनाता है। यह फीचर जानता है कि आप कब, कहां और कितनी देर रुके।
कैसे डिसेबल करें?
Google My Activity → Location History → Turn Off
इसके बाद Google आपकी लोकेशन ट्रैक नहीं करेगा।
3. Third-Party Apps: अनजाने में डेटा शेयर
“Sign in with Google” सुविधा आसान है, लेकिन हर बार आप ऐप्स को अपना डेटा एक्सेस करने की अनुमति दे देते हैं।
कैसे हटाएं?
My Google Account → Security → Third-Party Connections
यहां से अनचाहे ऐप्स और वेबसाइट्स को Remove करें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस





