HomeLife Styleग्लोइंग स्किन पाने को पानी में मिलाकर पिएं अलसी के बीज, चमक...

ग्लोइंग स्किन पाने को पानी में मिलाकर पिएं अलसी के बीज, चमक उठेगा चेहरा

अलसी के बीज के फायदों के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीज न सिर्फ सेहत बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज में तमाम तत्व ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा की हेल्थ को काफी हद तक बेहतर बनाने का काम कर सकते हैं।

वहीं हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एक चम्मच अलसी के बीजों को अच्छे से धो लें। फिर इन अलसी के बीजों को एक गिलास पानी में डाल दें। अब इनको रात भर के लिए भीगने दें। इसके बाद अगली सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। खाली पेट इस पानी को पीने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा बता दें कि इस पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे।

स्किन को मिलेंगे फायदे

यदि आप इस तरह से अलसी के बीज का सेवन करती हैं, तो आपकी त्वचा डिटॉक्स होती है। वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे होते हैं। ऐसे में आप महीने भर असली के पानी का सेवन करें। इससे न सिर्फ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे दूर होंगे, बल्कि स्किन पर पैदा होने वाले पिंपल्स भी नहीं होंगे।

बता दें कि अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाने में सहायक होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना असली के बीज का पीनी पीती हैं, तो स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.