HomePoliticalहल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद एवं...

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों संग किया धरना-प्रदर्शन

खबर संसार हल्द्वानी.हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों संग किया धरना-प्रदर्शन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग। जी हा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों संग किया धरना-प्रदर्शनहल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे को जोड़ने वाली सड़क पर, अंबिका विहार जाने वाली गली के समीप हुई हृदयविदारक दुर्घटना में आदरणीय श्री सुरेश पांडेय जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने इसे अत्यंत दुखद एवं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने USDDA कार्यालय के बाहर स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों संग किया धरना-प्रदर्शन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उक्त मार्ग पर USDDA द्वारा निर्मित बड़े-बड़े खुले एवं असुरक्षित सीवर चैम्बर और टूटी सड़क इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर इन खुले चैम्बरों के संबंध में चिंता जताई गई थी, किन्तु संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई।इसी गंभीर विषय को लेकर आज तल्ली बमौरी स्थित वार्ड संख्या 48 में USDDA कार्यालय के बाहर विधायक सुमित हृदयेश ने स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, USDDA, नगर निगम तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।

वार्ड संख्या 48 में USDDA कार्यालय के बाहर विधायक सुमित हृदयेश

विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी अवगत कराया कि उन्होंने लगभग 15 दिन पूर्व ही संबंधित पुलिस अधिकारी से उक्त मार्ग को वन-वे घोषित करने का आग्रह किया था, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। दुर्भाग्यवश उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसका दुष्परिणाम आज एक सम्मानित नागरिक की मृत्यु के रूप में सामने आया।धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने मांग रखी कि— संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मार्ग पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।• भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी गुणवंत, अवध बिहारी शर्मा, देवेन्द्र धर्मसत्तू, पार्षद रवि जोशी, धर्मवीर, हेमंत शर्मा, नवीन पांडेय, जया कर्नाटक, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल , रेणू तोमर, चंद्रमोहन ठाकुर, जीवन कार्की, मोहन बिष्ट, महेशनान्द, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, मलय बिष्ट, नीतिन भट्ट,कैलाश शाह, दीपक शाह, देवेन्द्र नेगी, जिज्ञासु भट्ट, लक्ष्मीकांत, लाल सिंह पवार सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.