HomeUttarakhand10 करोड़ का जुर्माना 14 स्टोन क्रेसर पर

10 करोड़ का जुर्माना 14 स्टोन क्रेसर पर

खबर संसार लक्सर.10 करोड़ का जुर्माना 14 स्टोन क्रेसर पर. जी हा भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की टीम ने हरिद्वार जिले के लक्सर और हरिद्वार तहसील क्षेत्र में स्थित 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान स्टोन क्रशरों में भारी गड़बड़ी मिली। कहीं पर क्रशर परिसर में अवैध खनन किया जा रहा था तो कहीं उसके पास ही हो रहा था। अवैध भंडारण समेत अन्य गड़बड़ियां मिलने पर इन्हें सीज कर दिया है। 10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी है।

10 करोड़ का जुर्माना 14 स्टोन क्रेसर पर.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास इस बाबत शिकायत पहुंची थी, उनके आदेश पर विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने टीम के साथ 14 स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। लेघा ने बताया कि इनमें अवैध खनन, अवैध भंडारण, सीसीटीवी न होना, चाहरदीवारी टूटी होना, हरित पट्टी न होने जैसी तमाम गड़बड़ियां मिलीं। मौके पर पैमाइश कर इन्हें सीज कर दिया गया है। ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जा रहा है।

 

इन क्रशरों पर कार्रवाई : हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर, सिंह

स्टोन क्रशर, किसान स्टोन क्रशर, शुभ स्टोन क्रशर, सूर्या स्टोन क्रशर, तुलसी स्टोन क्रशर, नेशनल एसोसिएट, लिमरा इंडस्ट्रीज दून स्टोन क्रशर, गणपति स्टोन क्रशर, वानिया स्टोन क्रशर और हरिद्वार स्थित मां गंगा स्टोन क्रशर बाडीटीप, अलकनंदा स्टोन क्रशर बाडीटीप व एसएस स्टोन क्रशर बाडीटीप पर छापा मारा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.