देशभर में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे लगातार अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान, तेज और फ्लेक्सिबल बना दिया है। अब यात्रियों को टिकट रद्द कराने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी, चाहे प्लान अचानक बदले या आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करनी पड़े।
PRS काउंटर टिकट अब कहीं से भी कैंसिल
रेलवे के नए नियम के तहत अब काउंटर से बुक की गई PRS टिकट को कैंसिल कराने के लिए उसी स्टेशन पर जाना जरूरी नहीं है, जहां से टिकट लिया गया था। अब यात्री देश के किसी भी रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से अपनी टिकट रद्द कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जिनका यात्रा प्लान अचानक बदल जाता है या वे किसी दूसरे शहर में होते हैं।
ई-टिकट रिफंड प्रोसेस हुआ आसान
ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। रेलवे ने ई-टिकट के रिफंड सिस्टम को सरल बना दिया है। अब टिकट कैंसिल करने के बाद TDR (Ticket Deposit Receipt) भरने की जरूरत नहीं होगी।
ऑनलाइन कैंसिलेशन के बाद रिफंड की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ऑटोमैटिक ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कैंसिलेशन चार्ज में भी बदलाव
रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन चार्ज और समय सीमा में भी संशोधन किया है:
- ⏱️ 72 घंटे पहले: न्यूनतम कैंसिलेशन चार्ज
- ⏱️ 72 से 24 घंटे के बीच: 25% किराया कटेगा
- ⏱️ 24 से 8 घंटे के बीच: 50% किराया कटेगा
- ⏱️ 8 घंटे से कम समय: कोई रिफंड नहीं मिलेगा
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इन नए नियमों से यात्रियों को लंबी लाइनों, अनावश्यक भागदौड़ और समय की बर्बादी से राहत मिलेगी। साथ ही, रिफंड प्रक्रिया भी तेज और पारदर्शी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



