HomePoliticalराघव चड्ढा पर क्यों गिरी गाज? AAP के फैसले ने बढ़ाया सस्पेंस

राघव चड्ढा पर क्यों गिरी गाज? AAP के फैसले ने बढ़ाया सस्पेंस

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में अहम बदलाव किया है। पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को भी निर्देश दिया है कि राघव चड्ढा को अब सदन में पार्टी की ओर से बोलने का अवसर न दिया जाए। इसका सीधा असर उनके बोलने के समय पर भी पड़ सकता है।


संसद में उठाते थे जनहित के मुद्दे

सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा हाल के दिनों में संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे थे। इनमें एयरपोर्ट पर महंगी चाय का मुद्दा और डिलीवरी बॉयज से जुड़े सवाल शामिल थे। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि उनके बोलने के लिए निर्धारित समय में कटौती की जा सकती है।


 पार्टी लाइन से अलग जाने का आरोप?

पार्टी सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा कई बार बिना पार्टी से चर्चा किए ही मुद्दों पर अपनी बात रखते थे। इतना ही नहीं, वे राज्यसभा में किन विषयों पर बोलेंगे, इसकी जानकारी भी पार्टी नेतृत्व को पहले से नहीं देते थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस संबंध में उन्हें पहले चेतावनी भी दी थी।


क्या है कार्रवाई की असली वजह?

हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से इस फैसले की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि राघव चड्ढा कई मौकों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाते नजर आए।


हालिया घटनाओं ने भी बढ़ाई चर्चा

हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति से जुड़े मामले में राहत मिलने के बाद भी राघव चड्ढा की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। इसको लेकर भी पार्टी के भीतर असंतोष की बात कही जा रही है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.