HomePoliticalकांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है बोले सांसद...

कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है बोले सांसद अजय भट्ट

खबर संसार हल्द्वानी.कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है बोले सांसद अजय भट्ट, जी हा भाजपा कार्यलय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरुद्ध विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो सकता था। लेकिन, विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी और देशहित से ऊपर दलगत सोच को रखा। कहा कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। साथ ही कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना, विपक्ष की इसी मानसिकता को दर्शाता है।

कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है बोले सांसद अजय भट्ट,

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तर मातृ शक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है, ठीक ऐसे ही महिला अधिकार के इस विकल्परहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी। साथ ही जनता वोट के अधिकार से जवाब देगी। यहां विधायक सरिता आर्या, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कल्पना बोरा, भूमिका गोयल आदि रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.