HomeUttarakhandइंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का JEE Mains-2 में शानदार प्रदर्शन

इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का JEE Mains-2 में शानदार प्रदर्शन

काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने JEE Mains-2 परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के होनहार छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।

वहीं सार्थक रावत ने 96.2460 पर्सेंटाइल और मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 पर्सेंटाइल प्राप्त कर JEE Advanced के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया। सर्वज्ञ श्रीवास्तव की उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि वे पढ़ाई के साथ-साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।

स्कूल प्रशासन ने सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी

उनकी बहुमुखी प्रतिभा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जाहिर की। निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा और अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। काठगोदाम के इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर JEE Mains-2 में सफलता का परचम लहराया है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.