हल्द्वानी खबर संसार. दस दिनों में चौथी बार, आज फिर बड़े पेट्रोल-डीजल दाम .जी हा पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर तेल कंपनियां महंगे आयात का बोझ अब देश की आम जनता पर किश्तों में डालना शुरू कर दिया है,देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है. 25 मई, 2026 सुबह 6 बजे से हल्द्वानी में पेट्रोल 2रूपये 55 पैसे तो डीज़ल 2रूपये 71 पैसे जबकि दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जबकि डीजल 2 रुपए 71 पैसे बढ़कर 95 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर हो गया
दस दिनों में चौथी बार, आज फिर बड़े पेट्रोल-डीजल दाम .
सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ये चौथी बढ़ोतरी मानी जा रही है. 15 मई को करीब 3 रुपए, फिर 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर करीब 90 पैसे और अब 25 मई को एक बार फिर बड़ा इजाफा किया गया है. कुल मिलाकर पिछले 10 दिन में पेट्रोल 7 रुपये 35 पैसे और डीजल 7 रुपये 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.
