HomeTech & Autoरिचार्ज हो सकता है महंगा, अगले 3-4 महीनों में 15% तक बढ़...

रिचार्ज हो सकता है महंगा, अगले 3-4 महीनों में 15% तक बढ़ सकते हैं टैरिफ

देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को जल्द ही रिचार्ज पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन से चार महीनों के भीतर टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान में 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ेगी, जबकि वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने 5G नेटवर्क के विस्तार पर जोर देगा।

रिचार्ज प्लान की कीमतों पर कितना पड़ेगा असर?

यदि टेलीकॉम कंपनियां 15 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाती हैं, तो मौजूदा 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान करीब 229 रुपये तक पहुंच सकता है। इसी तरह 299 रुपये का डेटा प्लान लगभग 344 से 359 रुपये के बीच हो सकता है। वहीं 999 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म प्लान बढ़कर करीब 1,149 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आने वाले समय में ग्राहकों का मोबाइल रिचार्ज बजट बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ाए जा सकते हैं टैरिफ?

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देशभर में 5G नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश की लागत का कुछ हिस्सा कंपनियां टैरिफ बढ़ाकर वसूलने की कोशिश कर सकती हैं।

इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियां अपने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में भी सुधार करना चाहती हैं। ARPU वह पैमाना है, जिससे यह पता चलता है कि किसी तय अवधि में एक सक्रिय ग्राहक से कंपनी को औसतन कितना राजस्व प्राप्त हो रहा है।

कम प्रतिस्पर्धा भी बन रही है बड़ी वजह

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टेलीकॉम बाजार में फिलहाल रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का दबदबा बना हुआ है। बाजार में प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत कम होने के कारण कंपनियों के लिए टैरिफ बढ़ाना पहले की तुलना में आसान माना जा रहा है।

जियो और एयरटेल के बढ़ सकते हैं करोड़ों नए ग्राहक

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार आने वाली प्रत्येक तिमाही में रिलायंस जियो के साथ लगभग 70 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। वहीं भारती एयरटेल के करीब 50 लाख नए सब्सक्राइबर हर तिमाही में बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया 5G सेवाओं के विस्तार के जरिए अपने नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस करेगी।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.