सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार (7 जुलाई) को लगातार हुए दो शक्तिशाली धमाकों से दहल उठी। यह घटना ऐसे समय सामने आई जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आधिकारिक दौरे पर सीरिया पहुंचे हुए हैं। धमाकों के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राष्ट्रपति भवन पहुंचते ही सुनाई दिए विस्फोट
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे ही सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे, उसी दौरान एक के बाद एक दो विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी।
मैक्रों के होटल के बाहर भी गिरा बम
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, धमाकों में से एक बम उस होटल के बाहर आकर गिरा, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ठहरे हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में मैक्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
धमाकों के बाद आसमान में उठने लगा धुएं का गुबार
सीरियाई मीडिया के अनुसार, दोनों विस्फोट राजधानी दमिश्क के मध्य क्षेत्र में हुए। धमाकों के तुरंत बाद घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं, जबकि पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। सुरक्षा बलों ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं जांच
फिलहाल धमाकों के पीछे किसका हाथ है और इनका उद्देश्य क्या था, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
